गोड्डा : स्थानांतरित होकर होकर चार दिन पूर्व आये नये कार्यपालक अभियंता राजेंद्र मंडल को अब तक प्रभार नहीं मिल पाया है. प्रभारी कार्यपालक अभियंता अंबर कुमार अखौरी ने अब तक श्री मंडल को प्रभार नहीं दिया.
बुधवार को श्री मंडल रांची लौट गये. दूरभाष पर श्री मंडल ने बताया कि इसकी शिकायत अभियंता प्रमुख से करने जा रहे हैं. इधर श्री अखौरी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि दिन के वक्त संवेदक दुर्गा प्रसाद सिंह द्वारा चेक काटने को कहा जा रहा था इस कारण प्रभार देने में परेशानी हो रही थी.
