गोड्डा : पोड़ैयाहाट प्रखंड के ठाकुरनहान गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को विज्ञान शिक्षक दिये जाने की मांग का आवेदन उपायुक्त को सौंपा है. समाहरणालय पहुंचे छात्रों ने बताया कि पूर्व में इस विद्यालय में विज्ञान के शिक्षक थे. जिनका तबादला देा दिन पहले रघुनाथपुर स्कूल में कर दिया गया है. तीन माह बाद माध्यमिक परीक्षा होने वाली है.
विज्ञान के शिक्षक नहीं रहने से पढ़ाई प्रभावित हो जायेगी. छात्र रोहित कुमार, हरमेंद्र यादव, ब्रह्मदेव यादव, गोनू कुमार चौधरी, सूरज कुमार, रौशन कुमार, रितेश कुमार, लक्ष्मण कुमार, छात्रा कंचन कुमारी, माधुरी कुमारी, नीतू कुमारी, मीणा कुमारी, शीला कुमारी ने विज्ञान शिक्षक देने की गुहार उपायुक्त से लगायी है.
