गोड्डा : तीन दिनों के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में अब तक पदेन रहे जिप सदस्यों द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किये जाने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. जिला परिषद सदस्य पद पर केवल नये चेहरों ने ही नामांकन कराया है.
इनमें पोड़ैयाहाट से सुशांति मुर्मू, होपनमय मुर्मू व उपेंद्र मांझी है. इसके अलावा सुंदरपहाड़ी से अनिल साह, कृष्ण मुरारी आर्य तथा गोड्डा से नीलम वर्मा व जाकिर अंसारी हैं. पिछले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत कर कुल 18 जिप सदस्य जिला परिषद पहुंचे थे. लेकिन अब तक किसी सदस्यों ने नामांकन परचा दाखिल नहीं किया है.
