गोड्डा : नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा में हाई टेंशन तार की चपेट में आने से अवधेश कापरी झुलस गया. सनातन गांव निवासी अवधेश दीपावली को लेकर एक घर में रंग रोगन कार्य कर रहा था. इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में वह आ गया. इस घटना में वह झुलस गया.
स्थानीय ग्रामीणों ने उसे सदर अस्पताल में भरती कराया.इधर, ग्रामीण सहदेव साह, श्यामसुंदर ठाकुर, कांग्रेस ठाकुर, संदीप कुमार ने बताया कि सरकंडा में घरों के उपर से गुजरे हुए हाई टेंशन तार को हटाये जाने के लिए कई बार विद्युत विभाग को मौखिक व लिखित सूचना दी गयी. बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई पहल नहीं की गयी. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता से अविलंब कार्रवाई करने की मांग की है.
