गोड्डा : फ्रंट लाइन कंपनी के कर्मियों को अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. इस कारण कर्मियों में काफी रोष है. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में फ्रंट लाइन के सफाई कर्मियों ने मोरचा खोलते हुये सदर अस्पताल में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. धरना में सदर अस्पताल, सुंदरपहाड़ी सीएचसी, सिविल सर्जन कार्यालय व सदर प्रखंड में कंपनी के तहत कार्यरत सफाई कर्मी व सुरक्षा गार्ड शामिल हुये. धरना में करीब 31 सफाई कर्मी शामिल थे.
क्या है पूरा मामला
कर्मियों ने बताया कि फ्रंट लाइन कंपनी ने 15 अक्तूबर को मानदेय भुगतान करने का वादा किया था. लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया. कहा कि इस कारण हमारा दुर्गापूजा फीका हो गया है. बताया कि मानदेय भुगतान नहीं होने की स्थिति में कई कर्मियों की स्थिति खराब हो गयी है. कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि जब तक मानदेय का भुगतान व मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं की जाती है आंदोलन जारी रहेगा.
मांंगें पूरी होने तक करेंगे आंदोलन
कर्मियों ने बताया कि मांगे पूरी होने तक धरना जारी रहेगा. इस दौरान कांग्रेस मेहतर, संजय मेहतर, राकेश मेहतर, सुजीत कुमार, पप्पू मेहतर, भोला मेहतर, बीरजू मेहतर, दशरथ मेहतर, सुशील, नवल किशोर, दिलीप, रीता देवी, मनीष कुमारी, विश्वजीत कुमार, देवधर रजक, विशंभर महतो, राजा कुमार, सेविन हांसदा, शंभु कुमार दे, मुकेश यादव, बिहारी, चंदा देवी, चंदन मेहतर, उर्मिला देवी, मनोज कुमार, नीरज कुमार, ओमप्रकाश यादव, कुंदन यादव, विजय मेहतर, बलराम मेहतर आदि उपस्थित थे.
क्या कहते हैं सीएस
सितंबर माह के बकाया मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया गया है. मानदेय बढ़ोत्तरी के लिये उच्च स्तरीय मैनेजमेंट को लिखा जायेगा.
– डॉ सीके शाही, सीएस गोड्डा.
