पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कठौन गांव में मंगलवार को दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें छह लोग घायल हो गये. मारपीट का कारण आपसी रंजिश बताया जा रहा है. प्रथम पक्ष के विश्वेश्वर बाबरी, कुमोद बाबरी, कारमी देवी आदि घायल हैं. वहीं दूसरे पक्ष की जया बाबरी, विजय बाबरी, रंजीत बाबरी गंभीर रूप से घायल हैं. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन दिया है.
प्रभारी थाना प्रभारी रामजी सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आवेदन दिया गया है जांच कर कार्रवाई की जायेगी. प्रभारी थानेदार ने बताया कि मामला पूर्व के रंजिश का है. इसको लेकर शाम चार बजे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गये.
