गोड्डा : गुरुवार को दिन के करीब दो बजे स्थानीय मुख्य बाजार स्थित बड़ी काली मां मंदिर के पास बन रहे नाला के निरीक्षण के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के साथ साइट पर काम करा रहे बिचौलिया द्वारा गाली गलौज करने तथा रंगदारी की मांग को लेकर श्री सिंह ने एसपी, डीसी से शिकायत करते हुये नगर थाना में मामला दर्ज कराया है.
श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि विभागीय काम को कार्यपालक पदाधिकारी की सह पर बिचौलिया के रूप में दीपक कुमार साह करा रहा है. कार्य की गुणवत्ता की जांच करने के क्रम में दीपक द्वारा नगर अध्यक्ष के साथ गाली गलौज की रंगदारी मांगी. बाजार के सैकड़ों लोग घटना को देखा.
क्या है घटना
नाला निर्माण में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह जायजा लिया.
सुधार की बात पर मौजूद काम करा रहे बिचौलिया दीपक कुमार साह ने धमकी दी और रंगदारी मांगा.गाली गलौज कर कहा जैसा हो रहा है होने दें ,सीधे जाये.
पदाधिकारी की बात केवल सुनेंगें. घटना की सूचना पर नगर थाना एएसआइ विजेंद्र सिंह मौके
पर पहुंचते ही दीपक कुमार साहभाग निकला .
