चिलकारा गांव में भूमि विवाद में मारपीट, दो घायल

मामला पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव का गोड्डा नगर : पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव में गुरूवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चिलकारा गांव के श्रीपति मंडल का संजीव मंडल व गणेश मंडल दो पुत्र है. […]

मामला पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव का

गोड्डा नगर : पथरगामा थाना क्षेत्र के चिलकारा गांव में गुरूवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी. जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार चिलकारा गांव के श्रीपति मंडल का संजीव मंडल व गणेश मंडल दो पुत्र है. श्रीपति मंडल अपने छोटे बेटे संजीव मंडल के साथ रहते हैं.

जबकि बड़ा बेटा गणेश मंडल गांव में अलग घर में रहता है. गणेश मंडल की शादी उसी गांव में हुई है. गुरूवार को जमीन विवाद को लेकर गणेश मंडल व उसके पुत्र राहुल कुमार द्वारा श्रीपति मंडल व संजीव मंडल को रड व फरसा से मारपीट कर घायल कर दिया गया.

घटना के बाद श्रीपति मंडल ने पथरगामा थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह को मामले की जानकारी दी. थाना प्रभारी ने घायलों को इलाज के लिए पथरगामा सीएचसी में भर्ती कराया. घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में घायलों का इलाज किया गया. श्रीपति मंडल ने बताया कि उसे डेढ़ बीघा जमीन है. पुत्रों में बंटवारा कर दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >