कार्रवाई: मामला पोड़ैयाहाट के ठेमका मुर्मू की मौत का
अब तक नहीं आ पायी ठेमका के मौत की जांच रिपोर्ट
गोड्डा/पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट के हाथी पाथर गांव के तीन वर्षीय बालक ठेमका मुर्मू की आठ दिन पूर्व रिम्स में हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गयी है. मामले में अब तक स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम कादल हेंब्रम तथा साहिया साथी अनिता मुर्मू से 24 घंटे का समय देते हुये स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. साथ ही दोनों कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी गयी है.
सीएस डाॅ सीके शाही के निर्देश पर पोड़ैयाहाट चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पूनम ने यह कार्रवाई की. डाॅ पूनम ने बताया कि ऐसे सभी बच्चों की सूची तैयार कर ली गयी है जो कुपोषित हैं. बच्चों को बेड खाली होते ही भरती किया जायेगा. बताया कि अब तक 88 बच्चों का ईलाज कुपोषण केंद्र में किया गया है. इधर, ठेमका की मौत के बाद जिला प्रशासन ने रिम्स से पूरी रिपोर्ट मंगाने की बात कही थी. लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं आयी है.
