विवाद सुलझाने ललमटिया पहुंचे एसडीओ

बोआरीजोर. ललमटिया स्थित सिदो कान्हू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में स्थानीय पूजा कमेटी द्वारा चबूतरा बनाने के निर्णय पर एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा ने बैठक कर रोक लगा दी. श्री सिन्हा मंगलवार को ललमटिया पहुंच कर विद्यालय प्रबंधन, इसीएल प्रबंधन, पूजा कमेटी के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाया. एसडीओ श्री सिन्हा ने सभी […]

बोआरीजोर. ललमटिया स्थित सिदो कान्हू सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर में स्थानीय पूजा कमेटी द्वारा चबूतरा बनाने के निर्णय पर एसडीओ सौरभ कुमार सिन्हा ने बैठक कर रोक लगा दी. श्री सिन्हा मंगलवार को ललमटिया पहुंच कर विद्यालय प्रबंधन, इसीएल प्रबंधन, पूजा कमेटी के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाया. एसडीओ श्री सिन्हा ने सभी पक्षों की बातों को सुनने के बाद इस बात का फैसला लिया कि उक्त जमीन पर किसी तरह का निर्माण कार्य नहीं होगा. साथ ही ऐसे कार्यों के प्रति लोगों को संवेदनशील रहने की नसीहत दी.
बैठक में विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष अंजना झा, सचिव प्रदीप तिवारी, प्राचार्य संतोष तिवारी, पूजा कमेटी की ओर से सरयू पंडित तथा डीएसपी अजीत कुमार, बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी, थाना प्रभारी विजय मंडल, प्रबंधक इसीएल के प्रबंधक अखिलेश पांडेय, एसए राव यादव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >