लेहरिया पुल का एक पाया धंसा

परेशानी. महागामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन अवरुद्ध मेहरमा : आखिरकार जिला व पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण सोमवार को महागामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग मेहरमा के पास लेहरिया नदी पर बनी पुल का एक पाया क्षतिग्रस्त हो गया. पुल का पाया धंसने के साथ ही पुल पर कई जगह दरारें आ गयी हैं. […]

परेशानी. महागामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन अवरुद्ध
मेहरमा : आखिरकार जिला व पुलिस प्रशासन की अनदेखी के कारण सोमवार को महागामा-पीरपैंती मुख्य मार्ग मेहरमा के पास लेहरिया नदी पर बनी पुल का एक पाया क्षतिग्रस्त हो गया. पुल का पाया धंसने के साथ ही पुल पर कई जगह दरारें आ गयी हैं. स्थिति को देखते हुए मंगलवार को आनन-फानन में बड़ी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी. जबकि छोटी वाहनों के यात्रियों को पैदल पुल पार कराया गया. पुल के क्षतिग्रस्त होने का मुख्य कारण प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चलने वाले ओवरलोडेड ट्रक का दवाब बताया जा रहा है.
जानकारी के बाद प्रखंड प्रशासन रेस
मंगलवार को दिन के 10:00 बजे अचानक पुल का पाया धंसने की सूचना के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया. वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी. दिन भर बड़ी संख्या में ल के दोनों ओर भारी भरकम ट्रक व वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
दो प्रखंडों के साथ साहिबगंज व पाकुड़ जाने में परेशानी
इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है. बिहार सहित झारखंड के साहिबगंज व पाकुड़ के अलावा मेहरमा व ठाकुरगंगटी को जोड़ने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग में पुल पर आयी दरार के कारण हजारों की आबादी प्रभावित हुई है.
53 साल पुराना पुल
पथ निर्माण विभाग द्वारा 53 साल पूर्व बने मुख्य मार्ग के इस पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पुल 1962 में बन कर तैयार हुआ था.
आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त इस पुल पर इसीएल से कोयला लेकर पीरपैंती जाने वाले हाइवा व डंपर के अलावा हर दिन सैकड़ों ट्रक व डंपर ओवर लोडिंग बालू व चिप्स की ढुलाई की वजह से पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. ऐसे पुल के जीर्णोद्धार तथा वाहनों के रोक पर जिला प्रशासन द्वारा कोताही बरती गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >