पीसीसी सड़क का शिलान्यास

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने देर शाम पसई गांव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक श्री यादव ने गाईडवॉल के निर्माण के लिये पसई गांव में शिलान्यास किया. विधायक श्री यादव ने बताया कि कुल 16 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है. ग्रामीणों को कीचड़ में चलना पड़ता […]

पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने देर शाम पसई गांव में पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक श्री यादव ने गाईडवॉल के निर्माण के लिये पसई गांव में शिलान्यास किया. विधायक श्री यादव ने बताया कि कुल 16 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया है.
ग्रामीणों को कीचड़ में चलना पड़ता है जिससे काफी परेशानी होती है. पीसीसी सड़क बन जाने से ग्रामीणों को सुविधा होगी. इस दौरान अखिलेश यादव, दीवाकर यादव, भवेश यादव, अजय शर्मा, आशुतोष झा, अखिलेश यादव, फंटुश झा, पटेल झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >