महगामा. महगामा में डेंगू के एक रोगी की पहचान की गयी है. इसीएल में कार्यरत सीआइएसएफ का जवान डेंगू से पीड़ित है. रोगी का नाम बजरंग लाल शाखर बताया जाता है.
उर्जानगर अस्पताल में रोगी का इलाज किया जा रहा है. बुखार की शिकायत के बाद रोगी को अस्पताल में भरती कराया गया. बाद में जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई. फिलहाल पीड़ित जवान को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा मुहैया करायी जा रही है. इलाज कर रहे चिकित्सक डाॅ एनके दास व डाॅ एसके झा ने बताया कि जांच पड़ताल कर दवाइयां दी गयी है. फिलहाल स्थिति बेहतर है. फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.
