गोड्डा में धाम क्रय में गड़बड़ी सीएम ने दिये प्राथमिकी के आदेश

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोड्डा जिला के तत्कालीन सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास एवं व्यापार मंडल गोड्डा के तत्कालीन प्रबंधक परमानंद प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उनपर बिचौलियों के माध्यम से धान क्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का आरोप है. सीएम कहा कि किसान […]

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गोड्डा जिला के तत्कालीन सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास एवं व्यापार मंडल गोड्डा के तत्कालीन प्रबंधक परमानंद प्रसाद पर प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया है. उनपर बिचौलियों के माध्यम से धान क्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त करने का आरोप है.
सीएम कहा कि किसान अपनी मेहनत और पूंजी लगाकर फसल पैदा करते हैं.उन्हें अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाना सरकार का फर्ज है. इसके बावजूद इन लोगों पर बिचौलियों के माध्यम से धान का क्रय कर अनुचित लाभ प्राप्त किये जाने का आरोप गंभीर चिंता का विषय है. इस प्रकार की गड़बड़ी में संलिप्त पाये जाने वाले अन्य लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.
गौरतलब है कि निगरानी ब्यूरो ने गोड्डा जिला के तत्कालीन सहकारिता पदाधिकारी रामनाथ प्रसाद दास एवं व्यापार मंडल गोड्डा के तत्कालीन प्रबंधक परमानंद प्रसाद के विरुद्ध धान क्रय में बरती गयी अनियमितता की जांच की थी. जांच में अनियमितता एवं आपसी साजिश के तहत दलालों–बिचौलियों की मदद से अनुचित लाभ प्राप्त किए जाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ है. इसके आधार पर सीएम ने कार्रवाई का आदेश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >