प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट सीएम पशुधन योजना को लेकर प्रमुख उर्सुला मरांडी की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इसमें बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी मांडवी झा, कल्याण पदाधिकारी मानवेल झा, विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव की उपस्थिति में अनुमोदन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. बीडीओ ने बताया कि योजना में पशुपालकों को सब्सिडी और अन्य लाभ प्रदान की जाती हैं. इनमें गाय, बकरी, मुर्गी और सूअर पालन शामिल है. योजना में विधवाओं, विकलांगों और महिलाओं को विशेष लाभ मिलता है. इस योजना के तहत पशुपालकों को दुधारू गाय खरीदने, पशुशाला निर्माण, गाय बीमा और पशुपालन उपकरणों के लिए 50% तक की सब्सिडी दी जाती है. बकरी, सूअर और बत्तख चूजा पालन के लिए 100% तक का अनुदान मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
