पुरी रथयात्रा 2025 में अदाणी समूह का सेवा संकल्प

40 लाख श्रद्धालुओं को मिलेगा निःशुल्क भोजन

महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद अब अदाणी समूह ने ओडिशा के पुरी में आयोजित जगन्नाथ रथयात्रा में भी सेवाकार्य का संकल्प लिया है. सेवा ही साधना है, के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए अदाणी समूह 26 जून से 8 जुलाई तक आयोजित नौ दिवसीय रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं आयोजकों को व्यापक सहयोग प्रदान करेगा. अदाणी समूह देश के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक आयोजनों में से एक, पुरी रथयात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क पौष्टिक भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था करेगा. समूह का लक्ष्य लगभग 40 लाख लोगों को नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराना है. यह सेवाकार्य न केवल श्रद्धालुओं बल्कि आयोजन में जुटे कर्मियों के लिए भी राहत एवं सहयोग का कार्य करेगा. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने इस अवसर पर कहा है कि सेवा ही साधना है केवल एक विचार नहीं, बल्कि अदाणी समूह की कार्य संस्कृति का हिस्सा है, जो समाज के प्रति समूह की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. श्रद्धालुओं और स्थानीय प्रशासन द्वारा अदाणी समूह की इस पहल की सराहना की जा रही है, जो रथयात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफल और सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >