बसंतराय से कोरियाना हाट तक मुख्य सड़क जर्जर

जिला प्रशासन से की सड़क निर्माण की मांगबसंतराय. प्रखंड के बसंतराय से कोरियाना हाट तक मुख्य सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क बसंतराय के कोरियाना होेते हुए बिहार को जाती है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गयी है कि दुपहिया वाहनों को भी गुजरने […]

जिला प्रशासन से की सड़क निर्माण की मांगबसंतराय. प्रखंड के बसंतराय से कोरियाना हाट तक मुख्य सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्य सड़क बसंतराय के कोरियाना होेते हुए बिहार को जाती है. सड़क की हालत इतनी खराब हो गयी है कि दुपहिया वाहनों को भी गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. कोरियाना गांव प्रखंड मुख्यालय से आठ किमी की दूरी पर स्थित है. फिर भी सड़क निर्माण को लेकर न तो प्रशासनिक स्तर पर कोई पहल की गयी और न ही चुने जनप्रतिनिधियों का ध्यान है. ग्रामीण मो जफर अलि, मो मोजफ्फर अलि, लीलधर यादव, मो नसीम, मो इम्तेयाज आलम, मो नेजाम आदि ने सड़क निर्माण की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >