ओके::पोड़ैयाहाट के फूलवार गांव में पानी के लिए मचा हाहाकार

तसवीर:19 जानकारी देते ग्रामीण प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित फूलवार गांव में पेयजल की घोर किल्लत है. इस कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं. ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. फूलवार गांव की आबादी 600 है. गांव में लगे करीब 10 चापानल खराब पड़े हैं. […]

तसवीर:19 जानकारी देते ग्रामीण प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट प्रखंड मुख्यालय से महज तीन किमी दूर स्थित फूलवार गांव में पेयजल की घोर किल्लत है. इस कारण क्षेत्र के लोग परेशान हैं. ग्रामीण पीने के पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं. फूलवार गांव की आबादी 600 है. गांव में लगे करीब 10 चापानल खराब पड़े हैं. ग्रामीण झरने से प्यास बुझाने को मजबूर हैं. ग्रामीण लालचंद मुर्मू, वार्ड सदस्य गंगाराम सोरेन, मनीष मुर्मू, जयकांत ठाकुर, निरंजन ठाकुर, संतोष हेंब्रम ने बताया कि पीएचइडी विभाग को पेयजल संकट से अवगत कराया गया है. लेकिन अब तक काई कार्रवाई नहीं हुई. ग्रामीणों ने बीडीओ से समस्या के समाधान की मांग की है.क्या कहते हैं पदाधिकारीसभी खराब पड़े चापानलों को दुरुस्त कराया जायेगा. विभाग को जानकारी मिली है. समान मिलने के बाद ठीक करा दिया जायेगा. कमलदेव साह, पीएचइडी विभाग के पदाधिकारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >