पोड़ैयाहाट : प्रखंड के पसई गांव के समीप सरकारी तालाब के मेढ़ पर लगे पुराने व विशालकाय वृक्ष को ठेकेदार ने काट दिया. बगैर अनुमति के पेड़ की कटाई करने को लेकर ग्रामीणों में रोष है. ग्रामीणों ने इसकी लिखित सूचना जिला वन पदाधिकारी को भी दी है. ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी तालाब के पास लगे पेड़ को बेवजह काटा गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा गांव के दाग नंबर 1141 दाग नंबर पर स्थित तालाब से मिट्टी कटाई काकार्य चल रहा था. इसी दौरान काम करा रहे ठेकेदार ने पेड़ कटा दिया. ग्रामीणों ने मामले में अविलंब कार्रवाई की मांग की है.
ग्रामीणों की शिकायत मिली है . कंपनी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है.
-राम भरत, डीएफओ गोड्डा
