ओके::महिला कांग्रेस मोरचा नेता ने गिरिराज के बयान की आलोचना की

महगामा. महिला कांग्रेस नेत्री ललीला जायसवाल ने सोनिया गांधी पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह द्वारा दिये गये बयान की आलोचना की है. तीखी प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के खिलाफ जो बयान दिया है वह शर्मनाक है.महिला के प्रति किये गये अपमानजनक टिप्पणी पर उन्हें […]

महगामा. महिला कांग्रेस नेत्री ललीला जायसवाल ने सोनिया गांधी पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह द्वारा दिये गये बयान की आलोचना की है. तीखी प्रतिक्रिया देते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के खिलाफ जो बयान दिया है वह शर्मनाक है.महिला के प्रति किये गये अपमानजनक टिप्पणी पर उन्हें माफी मांगना चाहिए. जायसवाल ने कहा कि भाजपा को अपने मंत्रियों पर कोई लगाम नहीं है. केंद्रीय मंत्री होकर गिरिराज अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. इस पर भाजपा नेतृत्व को संज्ञान लेकर लापरवाह मंत्रियों को हटाना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी को इस मामले मे जिम्मेवारी लेते हुए माफी मांगनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >