तस्वीर: 08 विजेता टीम को पुरस्कृत करते महगामा विधायक अशोक भगतप्रतिनिधि, मेहरमाशंकरपुर पंचायत अंतर्गत बरारी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें वाइसीसी पिरोजपुर टीम ने एआइसीसी कसबा टीम को 120 रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिरोजपुर टीम निर्धारित ओवर में 173 रन बनायी. जवाब में खेलने उतरी एआइसीसी कसबा की टीम आठ ओवर में 80 रनों पर ही सिमट गयी. निर्णायक महताब आलम व सतबीर कुंवर द्वारा संयुक्त रूप से विजेता वाइइसीसी टीम को 6001 रुपये व उप विजेता एआइसीसी टीम को 4001 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया. वहीं मैच में अच्छा प्रदर्शन क रने के लिए वाइइसीसी टीम के सचिन कुमार को मैच ऑफ द मैच व मैन ऑफ द सीरिज का पुरस्कार दिया गया. मैच के मुख्य अतिथि रहे महगामा विधायक अशोक भगत द्वारा विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. वहीं पंचायत के मुखिया धनंजय सिन्हा द्वारा उप विजेता टीम को प्रशस्ति पत्र दिया गया.
ओके::वाइइसीसी पिरोजपुर ने एआइसीसी कसबा टीम को 120 रन से हराया
तस्वीर: 08 विजेता टीम को पुरस्कृत करते महगामा विधायक अशोक भगतप्रतिनिधि, मेहरमाशंकरपुर पंचायत अंतर्गत बरारी गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया. जिसमें वाइसीसी पिरोजपुर टीम ने एआइसीसी कसबा टीम को 120 रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए पिरोजपुर टीम निर्धारित ओवर में 173 रन बनायी. जवाब में […]
