प्रतिनिधि, गोड्डाओला वृष्टि में से मरे मवेशियों का मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है. मवेशी मालिक मुआवजा का फार्म लेकर प्रखंड व अंचल का चक्कर काट रहे हैं. जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत चिकित्सक भी फार्म पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी कर रहे हैं. एक ओर अंचल कार्यालय द्वारा मुआवजा के लिए फार्म जल्द जमा कराने का निर्देश दिया गया है. वहीं दूसरी ओर प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा आपदा राशि को मंजूर करने में आनाकानी किया जा रहा है. मालूम हो कि सदर प्रखंड सहित पथरगामा प्रखंड में भीषण आपदा से 200 से अधिक मेवेशियों की जान चली गयी थी. अभी भी मृत मवेशी बहियार में पड़े हैं. मवेशियों के सड़ांध से भी किसान खेत नहीं जा पा रहे हैं. इसको लेकर पीडि़त परिवार पशु चिकित्सा कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं.
ओके::ओला वृष्टि में मरे मवेशी मालिकों को अब तक नहीं मिला मुआवजा
प्रतिनिधि, गोड्डाओला वृष्टि में से मरे मवेशियों का मुआवजा अब तक नहीं मिल पाया है. मवेशी मालिक मुआवजा का फार्म लेकर प्रखंड व अंचल का चक्कर काट रहे हैं. जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत चिकित्सक भी फार्म पर हस्ताक्षर करने में आनाकानी कर रहे हैं. एक ओर अंचल कार्यालय द्वारा मुआवजा के लिए फार्म जल्द […]
