तसवीर: 02 थाना में शिकायत करने पहंुचे ग्रामीण.प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के हरिराम साह की पुत्री( 23 वर्षीय) अर्चना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अर्चना को सिर में चोट आयी है. घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट का कारण जमीन संबंधी विवाद बताया जाता है. घटना शुक्र वार 11 बजे की है. श्री साह ने दूसरे पक्ष के अनंतलाल भगत पर आरोप लगाते हुए कहा कि जमीन को गलत ढंग से हथियाने का प्रयास किया गया था. विरोध करने पर मारपीट की गयी. मामले को लेकर थाना में दोनों पक्षों की ओर आवेदन दिया गया है. थाना प्रभारी रामदुलार मुंडा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है.
जमीन विवाद: दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
तसवीर: 02 थाना में शिकायत करने पहंुचे ग्रामीण.प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटपोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के बांझी गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक पक्ष के हरिराम साह की पुत्री( 23 वर्षीय) अर्चना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल अर्चना को सिर में चोट आयी है. घायल का […]
