सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक घायल, रेफर

तसवीर01 इलाज करते चिकित्सक.प्रतिनिधि, मेहरमाबाराहाट भगैया मुख्य मार्ग पर एसआरटी कॉलेज धमनी के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक मो शराफत अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज उपस्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में किया गया. वाहन संख्या जेएच 04 ई 0942 पर सवार होकर गांव पिपरजोरिया जा रहा […]

तसवीर01 इलाज करते चिकित्सक.प्रतिनिधि, मेहरमाबाराहाट भगैया मुख्य मार्ग पर एसआरटी कॉलेज धमनी के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक मो शराफत अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज उपस्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में किया गया. वाहन संख्या जेएच 04 ई 0942 पर सवार होकर गांव पिपरजोरिया जा रहा था. इसी क्रम में भगैया की ओर से आ रही अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने घायल को उपस्वास्थ्य केंद्र मेहरमा में भरती कराया. जहां चिकित्सक पंकज कुमार राय ने घायल का इलाज किया. इलाज के बाद युवक को भागलपुर रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >