ग्रामीणों ने बताया, इसीएल की ब्लास्टिंग से टूट रही सड़कें

बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें जर्जर, परेशानी बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जर्जर रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे […]

बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें जर्जर, परेशानी
बोआरीजोर : बोआरीजोर प्रखंड के लोहंडिया बाजार पंचायत की सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. इस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क जर्जर रहने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आये हैं. इस कारण वाहन चालकों को भी काफी परेशानी हो रही है.
क्षेत्र में हो रही लगातार ब्लास्टिंग का भी असर सड़क पर पड़ रहा है. ब्लास्टिंग के कारण सड़कें टूट-फूट रही है. सड़कों की मरम्मत को लेकर अब तक इसीएल ने कोई पहल नहीं की
वहीं गांव में पेयजल की घोर किल्लत है. इसीएल से मिलने वाले टैंकर से पानी की आपूर्ति होती है. दो तीन दिनों तक बगैर पानी के ही ग्रामीणों को काम चलाना पड़ता है. पंचायत के बसडीहा गांव में चापानलों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है. इस कारण पेयजल की घोर किल्लत हो रही है. ग्रामीण अरुण कुमार गोस्वामी, संदीप कुमार, मुस्तफा अंसारी, रघु कुमार आदि ने बताया कि कई बार महाप्रबंधक से पीने के पाने के लिए उचित व्यवस्था करने की मांग की. लेकिन अब तक इसीएल प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >