गोड्डा : गोड्डा न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामनरेश मिश्र को अधिवक्ताओं द्वारा सेवानिवृत्ति पर भाव भावभीनी विदाई दी गयी. अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संघ भवन में अधिवक्ताओं द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर सेवानिवृत्त पीडीजे रामनरेश मिश्र ने कहा कि किसी भी सेवा में योगदान की तिथि को ही विदाई की तिथि जुड़ जाती है.
न्यायिक सेवा में मोतिहारी न्याय मंडल में योगदान किया व गोड्डा से सेवानिवृत्त हो रहा हूं. हमेशा ही सेवा अवधि में अंतरात्मा की आवाज पर सेवाभाव करने की कोशिश की. मेरे कार्य से किसी को तकलीफ पहुंचे मैंने कभी इसका प्रयास नहीं किया. समय समय पर ईश्वर से मिली शक्ति के द्वारा ही कार्य संपादन करते में मैं सफल रहा. अधिवक्ता संघ की तरफ से अध्यक्ष देवेंद्र प्रसाद सिंह मोमेंटो एवं अनंत नारायण दुबे द्वारा विदाई पत्र पीडीजे श्री मिश्र को भेंट किया गया.
मौके पर वरीय अधिवक्ता क्र ांतिधर सहाय, सुशील कुमार झा, वनमाली झा, कैलाशपति साह, सुधीर कुमार पाठक व सीताराम यादव ने भी अपने विचारों को रखा. कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चंद्र झा के द्वारा किया गया. मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारी सहित अधिवक्ता संघ के सैकड़ों सदस्य मौजूद थे. मंगलवार 31 मार्च को पीडीजे श्री मिश्र को अंतिम कार्य दिवस था.
