–वन विभाग के बायोयाइवर्सटी पार्क के लिए मिला दो करोड़ 83 लाख–पेयजलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ चार लाख रूपये मिले संवाददाता, गोड्डावित्तीय वर्ष 2014-2015 के समापन पर 31 मार्च को जिला के किसी भी विभाग से राशि सरेंडर नहीं हुई. यह जानकारी डीसी राजेश कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि सभी विभागों की राशि खर्च हो जाने के कारण गोड्डा की राशि सरेंडर नहीं हुई है. श्री शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को सरकार द्वारा दो विभागों को कुल चार करोड़ 90 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है. बायोडाइवर्सटी पार्क के लिए दो करोड़, 83 लाख रुपया मिला गोड्डा वासियों के लिए खुशखबरी है. वन विभाग को गोड्डा में बायोडाइवर्सटी पार्क बनाने के लिए राशि प्राप्त हो गयी है. वन विभाग को दो करोड़ 83 लाख रुपये का आवंटन अंतिम समय में मिला है. जिसे विभाग को दिया गया है. राशि से गोड्डा सुंदरपहाड़ी मुख्य मार्ग वन विभाग कार्यालय के समीप बायोडाइवर्सटी पार्क का निर्माण प्रारंभ किया जायेगा.पेयजल विभाग को दो करोड़, चार लाख डीसी श्री शर्मा ने बताया कि जिले भर के लिए कुल 57 लघु ग्रामीण पेयजलापूर्ति योजना का संचालन किया जायेगा. योजना के तहत दो करोड़ की राशि तथा पूराने चापानल के एसआर के लिए चार लाख रुपये का आवंटन 31 मार्च को प्राप्त हुआ है. श्री शर्मा ने बताया कि इसके अलावा किसी भी विभाग की राशि सरकार के खाते में वापस नहीं गयी है.——————————————–तसवीर-16 में डीसी राजेश कुमार शर्मा
ओके::गोड्डा में किसी भी विभाग से राशि सरेंडर नहीं : डीसी
–वन विभाग के बायोयाइवर्सटी पार्क के लिए मिला दो करोड़ 83 लाख–पेयजलापूर्ति योजना के लिए दो करोड़ चार लाख रूपये मिले संवाददाता, गोड्डावित्तीय वर्ष 2014-2015 के समापन पर 31 मार्च को जिला के किसी भी विभाग से राशि सरेंडर नहीं हुई. यह जानकारी डीसी राजेश कुमार शर्मा ने दी. उन्होंने बताया कि सभी विभागों की […]
