सड़क दुर्घटना में मौत के एक दिन बाद युवक की हुई पहचान

प्रतिनिधि,गोड्डादेवदांड थाना क्षेत्र के बांझी देवदांड मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुई युवक मौत के एक दिन बाद युवक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. मृतक दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया गया है. मृतक स्व मुर्मू बाइक संख्या जे एच 04 ए0178 पर सवार होकर देवदांड होते हुए पोड़ैयाहाट […]

प्रतिनिधि,गोड्डादेवदांड थाना क्षेत्र के बांझी देवदांड मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुई युवक मौत के एक दिन बाद युवक की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है. मृतक दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का रहनेवाला बताया गया है. मृतक स्व मुर्मू बाइक संख्या जे एच 04 ए0178 पर सवार होकर देवदांड होते हुए पोड़ैयाहाट जा रहा था. इसी दौरान स्व मुर्मू की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गयी. परिजनों को देर शाम देवदांड थाना की पुलिस ने सूचना देकर बुलाया तब जाकर मृतक की पहचान हो पायी. पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >