प्रतिनिधि,गोड्डापुलिस लाइन में नये परिचारी प्रवर सह मेजर बबन सिंह का स्वागत किया गया. वहीं स्थानांतरित परिचारी प्रवर श्याम बिहारी सिंह को भावभिनी विदाई दी गयी. पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर नये का स्वागत व पूर्व को विदाई दी गयी. गुरुवार की देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला पुलिस मेंस एसोसिएशन की ओर से किया गया था. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक देवेंद्र ठाकुर व डीएसपी अजित कुमार सिंह को भी आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य वक्ता एसपी श्री ठाकुर ने निवर्तमान मेजर के कार्यकाल की सराहना की. कहा कि वे जहां जाये स्वस्थ रहें. इस अवसर पर मेजर श्याम बिहारी सिंह को विदाई स्वरूप वस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट किया गया. वहीं मेजर बबन सिंह को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.इस अवसर पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री अरविंद सिंह, विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारी, पुलिस मेंस एसोसिएशन के उमेश सिंह, राजकुमार शर्मा, अभय सिंह, संजीव सिंह, मुकेश कुमार आदि थे.
नये मेजर का हुआ स्वागत, स्थानांतरित को दी गयी विदाई
प्रतिनिधि,गोड्डापुलिस लाइन में नये परिचारी प्रवर सह मेजर बबन सिंह का स्वागत किया गया. वहीं स्थानांतरित परिचारी प्रवर श्याम बिहारी सिंह को भावभिनी विदाई दी गयी. पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन कर नये का स्वागत व पूर्व को विदाई दी गयी. गुरुवार की देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला पुलिस […]
