मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, जेल

पथरगामा. पथरगामा थाना कांड संख्या 39/15 का आरोपी आशीष कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पथरगामा निवासी दीपक भगत ने थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 39/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर चापानल […]

पथरगामा. पथरगामा थाना कांड संख्या 39/15 का आरोपी आशीष कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इस मामले में पथरगामा निवासी दीपक भगत ने थाना में लिखित आवेदन देकर कांड संख्या 39/15 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी थी. दर्ज प्राथमिकी में आरोपी पर चापानल से पानी भरने के दौरान मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. आरोपी आशीष यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >