ओके::त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर परिसीमन का कार्य पूरा

–पोड़ैयाहाट में होंगे चार जिला परिषद व 37 पंचायत समिति सदस्यप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटप्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नये परिसीमन का कार्य प्रखंड पंचायती राज कार्यालय द्वारा पूरा कर लिया गया है. यह जानकारी जीपीएस हेमलाल पंडित ने दी. उन्होंने बताया कि नये परिसीमन के तहत इस बार के पंचायत चुनाव के बाद चार […]

–पोड़ैयाहाट में होंगे चार जिला परिषद व 37 पंचायत समिति सदस्यप्रतिनिधि, पोड़ैयाहाटप्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर नये परिसीमन का कार्य प्रखंड पंचायती राज कार्यालय द्वारा पूरा कर लिया गया है. यह जानकारी जीपीएस हेमलाल पंडित ने दी. उन्होंने बताया कि नये परिसीमन के तहत इस बार के पंचायत चुनाव के बाद चार जिला परिषद सदस्य व 37 पंचायत समिति सदस्य बनेंगे. जनसंख्या के आधार पर 31 पंचायतों को काट कर जिला परिषद एवं पंसस की संख्या बढ़ायी गयी है. जबकि 306 वार्ड बनाये गये हैं. जीपीएस श्री पंडित ने बताया कि परिसीमन कर जिला परिषद, पंसस व वार्डों की सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को दी गयी है. जानकारी के अनुसार जिला परिषद एक के तहत सोनडीहा, बक्सरा, देबंधा, बिरनियां, लीलादह, रतनपुर, आषाढी माधुरी, जिला परिषद दो के तहत डांड़े, पसई, लतादिकवानी, द्रोपद, तरकु ट्टा, सलैया, ठाकुरनहान, जिला परिषद तीन के तहत नवडीहा, भटौंधा, बरगच्छा हरियारी, पोड़ैयाहाट, अमवार संथाली, चतरा, कस्तूरी, अकाशी तथा जिला परिषद चार के तहत लाठीबाड़ी, धेनुकट्टा, बांझी, बरगछिया, बाघमारा, देवदांड़, पिंडराहाट, सिदबांक पंचायत को शामिल किया गया है. जबकि डांड़े, भटौंधा, धेनुकट्टा, चतरा, बांछी, तलादिकवानी पंचायत को दो-दो पंचायत समिति सदस्यों में विभाजन किया गया है. मालूम हो कि जनसंख्या के आधार पर पंचायतों में पंसस की संख्या बढ़ायी गयी है. वर्तमान में 31 पंसस हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >