महगामा : प्रखंड के खोरद गांव में अग्निकांड पीडि़त मो इदरीश अंसारी व मो नईम अंसारी से बीडीओ ने मुलाकात की. मंगलवार को घर पहुंचकर बीडीओ के निर्देश पर गांव के डीलर को अग्निपीडि़त परिवार को 15 किलो चावल व केरोसीन देने का निर्देश दिया. साथ ही हल्का कर्मचारी को रिपोर्ट किये जाने का निर्देश भी दिया. इस मौके पर इंदिरा आवास का लाभ अग्निपीडि़त परिवारों को दिये जाने का आश्वासन दिया है.
आज होगी बैठक महगामा. महगामा थाना परिसर में आज शांति समिति की बैठक होगी. यह जानकारी थाना प्रभारी पास्कल टोप्पो ने दी. बताया कि बैठक में प्रखंड के सभी वर्ग व जाति के लोगों को आमंत्रित किया गया है.
