उड़ल्ले से हो रहा बालू उठाव महगामा बीडीओ ने हनवारा थाना प्रभारी को दिया निर्देश
महगामा : महगामा बीडीओ उदय कुमार ने हनवारा थाना प्रभारी उपेंद्र रजक को बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया है. बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में रामकोल, विश्वासखानी, गेरूवा आदि स्थानों पर गलत ढंग से बालू का अवैध उठाव हो रहा है.
ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ सह सीओ उदय कुमार ने थाना प्रभारी को कार्रवाई करने को कहा है. बताया कि हर हाल में बालू चोरी पर लगाम कसी जायेगी. बताया कि बालू उठाव होने से राजस्व की क्षति हो रही है. लगातार राजस्व चोरी की शिकायत मिल रही थी. बालू माफियाओं पर लगाम कसे जाने के लिए हर संभव कदम उठाया जायेगा.
