ओके::दिल्ली की लड़की पथरगामा से बरामद

–पथरगामा थाना पुलिस व दिल्ली पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी प्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा थाना पुलिस व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को छापेमारी कर दिल्ली की नाबालिग लड़की को पथरगामा से बरामद किया है. थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पथरगामा के श्रवण मंडल के घर से लड़की को बरामद किया गया […]

–पथरगामा थाना पुलिस व दिल्ली पुलिस ने की संयुक्त छापेमारी प्रतिनिधि, पथरगामा पथरगामा थाना पुलिस व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से सोमवार को छापेमारी कर दिल्ली की नाबालिग लड़की को पथरगामा से बरामद किया है. थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि पथरगामा के श्रवण मंडल के घर से लड़की को बरामद किया गया है. थाना प्रभारी श्री प्रसाद ने बताया कि श्रवण मंडल का पुत्र राजू मंडल दिल्ली में काम करता था. 15 मार्च को दिल्ली की लड़की को भगा कर पथरगामा ले आया था. मामले को लेकर दिल्ली थाना में लड़की की मां ने 15 मार्च को राजू मंडल पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. छापेमारी कर लड़की को बरामद कर दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है. फिलहाल आरोपित राजू मंडल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.——————————” बरामद की गयी लड़की को दिल्ली पुलिस के एएसआइ चेतराम व डब्ल्यूएचसी के निशा के सुपुर्द कर दिया गया है.”-सत्येंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी, पथरगामा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >