तस्वीर: 18 कथावाचक आचार्य ललन पंडित जी महाराजप्रतिनिधि, पथरगामाचैती नवरात्र को लेकर प्रखंड के चिहारो पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य ललन पंडित जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन का अमृत पान कराया गया. कथावाचक ने कहा कि अनंत परम ब्रह्म व परमात्मा सभी स्थानों में विराजमान हैं. ब्रह्म सुख से मानव को कभी तृप्ति नहीं हो सकती है. उसकी व्यास ओर भी बढ़ जाती है. जीव की शांति आंतरिक सुख से होती है. भौतिक सुख का कोई अंत नहीं है. जो व्यक्ति संतों की निंदा करते हैं, उसका कभी भला नहीं हो सकता है. मनुष्य को भगवान का स्मरण सच्चे हृदय से करना चाहिए. इस कलियुग में शांति के लिए भागवत का श्रवण करना जरूरी है. इससे क्रोध,अज्ञान व अंधकार का नाश होता है. इस दौरान सिकंदर यादव, माधव यादव, सरगुण यादव, राजकुमार भगत आदि मौजूद थे.
श्रद्धालुओं को किया प्रवचन का अमृत पान
तस्वीर: 18 कथावाचक आचार्य ललन पंडित जी महाराजप्रतिनिधि, पथरगामाचैती नवरात्र को लेकर प्रखंड के चिहारो पहाड़ स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक आचार्य ललन पंडित जी महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन का अमृत पान कराया गया. कथावाचक ने कहा कि अनंत परम ब्रह्म व परमात्मा सभी स्थानों में विराजमान […]
