प्रतिनिधि, बोआरीजोर. राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जा नगर राजमहल हाउस में 20 संविदा सफाई कर्मियों को परियोजना के क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए. एन. नायक एवं महाप्रबंधक परिचालन सतीश मुरारी ने अंग वस्त्र एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि सफाई कर्मी क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं. उनके कार्य से ही ऊर्जा नगर अस्पताल, राजमहल हाउस एवं अन्य संस्थान साफ-सुथरे रहते हैं. स्वच्छता ही मनुष्य की अपनी पहचान होती है. महाप्रबंधक ने बताया कि स्वच्छता अभियान 2025 के तहत परियोजना के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है. इसी के आलोक में चयनित 20 संविदा सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है. इस दौरान उन्होंने सभी परियोजना कर्मियों से अपील की कि वे अपने घर एवं आसपास को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखें. मौके पर क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी यूके चौधरी, क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रजीत शर्मा, मनोज टुडू, चरणजीत सिंह, गौरव कुमार, एके मिश्रा, शादाब अंजुम, शुभासिनी दास आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
