मदनपुर थाना रोड में एक किराये के मकान में चल रहे चैतन्य इंडिया फिनो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थानीय शाखा का कर्मी सतीश कुमार तीन लाख रुपये से अधिक की रकम लेकर फरार हो गया. बताया जाता है कि फाइनेंस कंपनी गांव की महिलाओं का समूह बना कर भरोसेमंद गारंटी पर कर्ज देती है.
सतीश कुमार के फरार होने के करीब दो दिन बाद बाद कंपनी के कर्मी खिरोदर महतो ने मंगलवार की देर शाम सलैया थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. वह गरीब महिलाओं के कई स्वयं सहायता समूहों से बगैर रसीद-पुर्जे के रुपये वसूल कर गत 12 अक्तूबर को फरार हो गया. उसका मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है.
कंपनी के दूसरे कर्मी ने दर्ज करायी एफआइआर
सलैया थानाध्यक्ष अंजय चौधरी ने बताया कि कंपनी के कर्मी खिरोदर महतो की ओर से दर्ज करायी गई प्राथमिकी में कहा गया है कि मदनपुर प्रखंड के बेरी गांव के सात महिलाओं के समूह से 1,75,154 रुपये, पड़रावा गांव के छह महिलाओ से 84,104 रुपये और रुनिया गांव से महिला समूह से 25,022 रुपये वसूल कर फरार हो गया है. खास बात यह है कि महिला समूहों को पैसे लिये जाने की रसीद भी नहीं आरोपित द्वारा नहीं दी गयी है और न ही कंपनी में रुपये जमा कराये गये हैं.
इससे पूर्व उसने एक लाख रुपये लोन कराने का लालच महिलाओं को दिया था. कंपनी को आशंका है कि कई और स्वयं सहायता समूह से पैसे वसूल कर उसने रसीद नहीं दी होगी और कंपनी के खजाने में जमा नहीं किया होगा. इस बात की भी जांच की जा रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त पते पर जांच पड़ताल किया गया ,लेकिन सदोखर गांव में देवमुनि सिंह नाम का कोई नहीं है और न ही सतीश देवमुनि का लड़का है. मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.
हथियारबंद अपराधियों ने मोबाइल व मोटर पंप लूटा
हसपुरा थाना क्षेत्र के यदुबिगहा, चौराही स्थित श्रीकृष्ण जैविक समेकित कृषि फॉर्म सह लघु उद्योग में सोमवार की रात चार हथियारबंद अपराधियों द्वारा घुसकर पहरदार से एक मोबाईल व 12 हजार का मोटर पंप लूट लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हथियार के साथ आये अपराधियों ने फर्म के मैनेजर को धमकी दी कि फॉर्म चलाना है तो पहले लेवी मैनेज करो. फर्म के मैनेजर शशिकांत शर्मा ने इसकी लिखित शिकायत हसपुरा थाने में दी है.
फार्म के संचालक अरविंद कुमार चार साल के कड़े परिश्रम के बाद बंजर जमीन को खेती करने लायक बनाया, लेकिन असमाजिक तत्व नहीं चाहते है की यहां फर्म फले -फुले . डीएम के पहल पर बुधवार को थानाध्यक्ष डीएन सिंह व सीओ सुमन कुमार ने फर्म पहुंच कर जांच की. मैनेजर शशि शर्मा के बयान पर चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रहीं है. बताया जा रहा है कि अपराधी मोटर खोलने के लिए औजार भी लेकर आये थे .
मोटर पंप आराम से लेकर चलते बने. वहीं दूसरी ओर एक चोरी की घटना अमझरशरीफ स्थित एनएसएसटी पब्लिक स्कूल में ऑफिस का ताला तोड कर तीन एलसीडी(टीवी)उसके साथ डीभीआर,तीन बेड सीट चुरा लिये. इस मामले में संस्था के संचालक राजेश कुमार उर्फ राजू पटेल ने चोरी का मामला दर्ज कराया है.
