Giridih News :संदिग्ध परिस्थिति में युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा श्मशान घाट के पास संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव पुलिस ने सोमवार की सुबह बरामद किया. मृतक युवक की पहचान घाघरा गांव के डुमरियाटोला के 27 वर्षीय गोपाल महतो के रूप में हुई.

जानकारी के अनुसार सुबह में घाट की ओर कुछ ग्रामीण गए थे, तभी युवक के शव पर उनकी नजर पड़ी. शव मिलने की सूचना पूरे गांव में फैल गयी और लोग जुटने लगे. घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव सदल-बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिे गिरिडीह भेज दिया. जानकारी मिलने पर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, मुखिया सावित्री देवी, लक्ष्मण महतो समेत अन्य भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

रविवार को काम पर जाने की बात कह निकला था युवक

युवक के भाई का कहना था कि रविवार को काम के लिए निकला था और देर रात घर नहीं लौटा. सुबह उसका शव मिला. यह कैसे क्या हुआ है, यह पता नहीं मिल चल पाया है. युवक घाघरा गांव और आसपास मजदूरी का काम करता था. रविवार को भी काम करने के लिए हेसला गया था, लेकिन शाम में घर नहीं पहुंचा और सुबह में श्मशान घाट के पास शव पाया गया. शरीर में कपड़ा लिपटा मिला. मृतक युवक शादीशुदा था, लेकिन पत्नी मायके में ही रहती थी. घटना की सूचना पर वह भी गांव पहुंची. बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और उसका इलाज भी चल रहा था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विधायक ने बंधाया ढाढ़स

विधायक नागेंद्र महतो ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने पुलिस को गंभीरता से जांच की बात कही. इधर, थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद हुआ है. युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >