Giridih News :रेल लाइन पर मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

Giridih News :गिरिडीह-मधुपुर रेलखंड दुंदो के पास रेलवे ट्रैक के समीप शुक्रवार की देर रात को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गयी. गिरिडीह से मधुपुर जाने वाली ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी. सूचना पर जीआरपी ने बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी.

जीआरपी व बेंगाबाद पुलिस रात में दुंदो स्थित रेलखंड पर पहुंची और शव को कब्जे में करते हुए छानबीन में जुट गयी. जांच के दौरान मृतक के पास मिले मोबाइल से उसकी पहचान शुरू की गयी. इसमें पता चला कि मृतक दुंदो गांव का रहने वाले टुनटुन राम (30) है. पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर रात में ही घटनास्थल पर बुलाया. शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेज दिया.

पत्नी ने थाना में दिया आवेदन

इधर, मृतक टुनटुन राम की पत्नी प्रियंका कुमारी ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के लिए रेलवे ट्रैक पर फेंक देने का आरोप लगाया है. कहा है कि गांव में एक शादी थी. रात के नौ बजे उसके पति ने बताया कि गांव के दो व्यक्ति उसे बुला रहा है, वे उनसे मिलने जा रहा है. घर से निकलने के काफी देर बाद भी जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को इसकी जानकारी दी. अपने स्तर से उसका खोजबीन किया, लेकिन पता नहीं चल पाया. रात के ढाई बजे उसे सूचना मिली कि उसके पति का शव दुंदो स्थित रेलवे लाइन के पास पड़ा हुआ है. वहां जाकर देखा तो पता चला कि उसके पति का सिर फटा हुआ है और मृत अवस्था में पड़ा हुए हैं. अंदेशा जताया है कि धारदार हथियार से उसके पति के पर हमला कर हत्या की गयी और दुर्घटना का रूप देने के लिए रेलवे लाइन पर फेंक दिया.

जान से मारने की दी गयी थी धमकी

बताया कि पूर्व में प्रतिबंधित मांस का कारोबार के मामले में उसके पति ने उजागर किया था, तब उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी और उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में बेंगाबाद थाना में शिकायत की गयी थी. प्रियंका ने गांव के पांच लोगों पर पति की हत्या का संदेह जताते हुए थाना में आवेदन दिया है. युवक की मौत से पत्नी सहित तीन बच्चों का रोकर बुरा हाल बन गया है.

जांच के लिए पहुंचे एसडीपीओ

इधर, जांच पड़ताल के लिए पहुंचे एसडीपीओ जीतवाहन उरांव का कहना है कि पुलिस सभी बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >