मृतक की पहचान पीरटांड़ प्रखंड के सुगवाटांड़ निवासी बशुदेव राय के पुत्र दीपक राय (19) के रूप में हुई . वहीं, घायल युवक कार्तिक राय का पुत्र रौनक राय (19) है. दोनों युवक बाइक से किसी काम से गिरिडीह की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बदगुंदा मोड़ के समीप तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे दोनों सड़क पर गिर गये. स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयी. जांच के बाद चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि रौनक का इलाज जारी है. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि वाहन की पहचान और मामले की जांच जारी है.
Giridih News :वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर
Giridih News :गिरिडीह-डुमरी मुख्य सड़क पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोड़ापहाड़ी के समीप बदगुंदा मोड़ के पास शुक्रवार की शाम वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.
