इस घटना में होटल संचालक लगभग 50 हजार का नुकसान हुआ है. होटल संचालक नारायण वर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह वह चाय बनाने जा रहा था. गैस चूल्हा जलाने के लिए जैसे की ही माचिस जलायी, आग लग गयी. आग बगल में रखी खटिया में जा पकड़ ली.
ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
उसके बाद पूरे होटल में आग फैल गयी. आगजनी में मिठाई, रिफाइन, मोबाइल फोन, बैंक पासबुक, चेक बुक समेत कई सामग्री जलकर राख हो गयी. घटना की खबर सुनकर जिप सदस्य सूरज सुमन समेत ग्रामीण पहुंचे और कुआं में मोटर लगाकर आग पर काबू पाया. जिप सदस्य ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना पर भरकट्टा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली..
