Giridih News :विधायक ने किया इको पार्क का उद्घाटन

Giridih News :जमुआ प्रखंड में लगभग साढ़े सात करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इको पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को विधायक डॉ मंजू कुमारी, जिप अध्यक्ष मुनिया देवी, कोडरमा सांसद के जिला प्रतिनिधि मनीष कुमार वर्मा, गिरिडीह पश्चिमी के डीएफओ अंकित कुमार सिंह, जमुआ वन रोपण पदाधिकारी एसके रवि, जमुआ के सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया.

विधायक ने कहा कि इको पार्क जमुआ की हृदय स्थली है. जमुआ क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, जिन्हें सही दिशा और योजना के साथ विकसित किया जा सकता है. उन्होंने वन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि पार्क का निर्माण विभाग के दूरदर्शिता को दर्शाता है.

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : जिप अध्यक्ष

जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि इको पार्क न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा. उन्होंने इसे स्थानीय लोगों के लिए गर्व का विषय बताया. गिरिडीह पश्चिमी के डीएफओ ने कहा कि जमुआ में जिस स्थल पर इको पार्क का निर्माण हुआ है, वहां से जमुआ रेलवे स्टेशन व चौक नजदीक है. लोग समय के अनुसार इको पार्क का भ्रमण कर पर्यावरण का लाभ ले सकते हैं. मौके पर पूर्व रेंजर सुरेश प्रसाद रजक, जमुआ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, अहमद राजा नूरी, जिला वन व पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बालगोविंद यादव, हरला, केंदुआ, प्रतापपुर, जगन्नाथडीह व धुरैता के मुखिया उमेश यादव, रंजीत मंडल, सुखदेव यादव, रंजीत राम व प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, डॉ दशरथ वर्मा, फॉरेस्टर संजय कुमार संत, राजेंद्र मंडल, विनय राय, रविशेक राय, बसंती देवी आदि मौजूद थे.

पार्क की डिजाइन और सज्जा की चर्चा

पार्क इंडिवन प्रोजेक्ट रांची के विशेषज्ञ दिनेश कुमार सिन्हा की देखरेख में तैयार किया गया है. पार्क के डिजाइन व साज-सज्जा की काफी चर्चा हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >