Giridih News : वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत
Giridih News : बगोदर. बगोदर थानांतर्गत अडवारा जमुनिया रोड में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि युवक पैदल जा रहा था जिससे एक वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया. घटना के बाद इलाज के लिए उसे बगोदर ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया. वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. मृतक युवक घाघरा का चेतलाल महतो (22) मजदूरी करता था. सूचना पर बगोदर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है. मौके पर उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, मुखिया पति लक्ष्मण महतो, पवन महतो भी थे.
चार माह में पांच की गयी जान :
16 जनवरी को जीटी रोड अटका के यमुनानगर में हुए सड़क हादसे में घाघरा साइंस कॉलेज की छात्रा की मौत हो गयी थी. वह कॉलेज बस से उतर कर रोड क्रॉस कर रही थी. इसी दौरान जीटी रोड अटका के यमुनानगर के पास एक बोलेरो की चपेट में वह आ गयी. 19 जनवरी को बगोदर-सरिया रोड स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप हुई हादसे में एक युवक की मौत हो गयी थी. सरिया रोड युवक ब्लॉक मोड़ की तरफ जा रहा था, तभी एक बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. मृतक युवक का नाम संजीत कुमार (30) था. पांच मार्च को बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी व एक युवक घायल हो गया. गिरिडीह जिले के बनियाडीह निवासी कुंदन कुमार विश्वकर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ अटका रोड से मुंडरो की ओर बाइक से जा रहा था. इसी दौरान मुंडरो के समीप बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकरायी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी, जबकि दूसरा घायल हो गया. 12 मार्च को जीटी रोड अटका में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. बंगाल से ट्रक चालक तार लोडकर बगोदर होते हुए बिहार जा रहा था. इसी दौरान जीटी रोड अटका बैंक ऑफ इंडिया के पास पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त डंपर में जोरदार धक्का मार दिया. इससे ट्रक चालक केबिन में फंस गया और उसकी मौत हो गयी थी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.