इस मामले में दर्ज ओपी घोड़थंभा मामला दर्ज कर आरोपी गोसाईंरायडीह निवासी विकास कुमार उर्फ विकास कुमार दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता के पिता की गुमशुदगी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी जांच व सूचना के आधार पर छापेमारी की. रविवार को पुलिस ने कोलकाता से पीड़िता के साथ आरोपी को पकड़ने में सफलता पायी. गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़िता को काउंसेलिंग व चिकित्सीय जांच के बाद परिजनों के सौंपा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
