Giridih News :परीक्षा देने हजारीबाग निकला युवक लापता

Giridih News :घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के डोरंडा से परीक्षा देने हजारीबाग जा रहे युवक लापता हो गया है. युवक के एक दिन बाद भी घर नहीं लौटने और परीक्षा केंद्र पर नहीं पहुंचने की सूचना से परिजन अनहोनी आशंकित हैं.

पोखरटोला डोरंडा निवासी रामचंद्र महतो का 29 वर्षीय पुत्र अमित कुमार महतो गुरुवार की सुबह करीब सात बजे परीक्षा देने की बात कहकर घर से हजारीबाग के लिए निकला था. लेकिन, शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका. परिजनों ने हजारीबाग समेत आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, मगर कुछ पता नहीं चला. इसके बादत युवक के चाचा विजय प्रसाद वर्मा ने घोड़थंभा ओपी में लिखित आवेदन दिया है. घोड़थंभा ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद युवक की खोजबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस हजारीबाग व आसपास के थानों से संपर्क कर रही है. युवक के मोबाइल लोकेशन की भी जानकारी ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >