Giridih News :सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलडीहा निवासी मुख्तार अंसारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान कोलडीहा के पास ही उनकी बाइक को एक दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोलडीहा निवासी मुख्तार अंसारी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना बुधवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी बाइक से कहीं जा रहा था. इसी दौरान कोलडीहा के पास ही उनकी बाइक को एक दूसरी बाइक ने ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही वे सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए देर रात उन्हें धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. गुरुवार को पीएमसीएच में उनका इलाज जारी रहा. स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों ही वाहनों को नुकसान पहुंचा. वहीं पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >