Gridih News : जमुआ में बच्चा चोर के शक में युवक की पिटाई

Gridih News : घटना पाराखारो गांव के श्यामसिंह नावाडीह पुल के पास की

Gridih News. प्रतिनिधि, जमुआ. जमुआ थाना क्षेत्र के पाराखारो गांव में बुधवार की दोपहर बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया. श्यामसिंह नावाडीह पुल के पास ग्रामीणों ने एक युवक को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. हालांकि समय रहते गांव के समझदार लोगों के हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ने से बच गयी और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया. युवक की पहचान भंडारीडीह निवासी 30 वर्षीय मो आदिल के रूप में हुई.

बच्चों का आरोप : युवक ने उनसे मारपीट की और धमकाया :

बताया जाता है कि वह ट्यूशन जा रहे गांव के 10 वर्षीय अभिनंदन वर्मा व 12 वर्षीय अनिल साव को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट करने लगा. हो-हल्ला होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में युवक की जमकर धुनाई कर दी. हालांकि मामला बिगड़ने से पहले गांव के प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर युवक को जमुआ पुलिस को सौंप दिया गया.

दोनों बच्चों ने पुलिस को बताया कि वे लोग ट्यूशन पढ़ने साइकिल से श्यामसिंह नावाडीह जा रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे से मो आदिल अचानक निकला ओर बच्चों की साइकिल पीछे से खींचने लगा. बच्चे साइकिल से रोड पर गिर गये. युवक ने उनकी गर्दन पकड़ ली और मारपीट करने लगा. धमकी देते हुए कहा कि बहुत दिन बाद वे लोग पकड़ में आये हैं. बच्चे काफी डर गये. वे हल्ला करने लगे. उनकी आवाज सुनकर एक ग्रामीण ने हल्ला किया. आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गये. परिजन भी आ गये. लोगों ने मो आदिल को पकड़ लिया. उन्होंने पूछताछ की, लेकिन युवक सही जवाब नहीं दे पाया और भागने की कोशिश करने लगा. इससे ग्रामीणों का संदेह और गहरा गया और पिटाई करने लगे. हालांकि स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों के हस्तक्षेप के कारण स्थिति बिगड़ने से बच गयी. ग्रामीणों ने मामले की सूचना जमुआ पुलिस को दे दी. पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोरी की फैल रही अफवाह के बीच इस घटना से ग्रामीण काफी उत्तेजित दिखे.

तलाशी में युवक के पास से शराब और सुलेशन का पाउच बरामद :

सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. उसके क्षेत्र में आने के उद्देश्य की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये गये युवक के पास से चार बीयर एवं सुलेशन का पाउच बरामद किया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >