Giridih News :नवडीहा में निकली यात्रा, लोगों में दिखा उत्साह

Giridih News :भाजपा नवडीहा मंडल ने धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली. नेतृत्व यात्रा जिला महामंत्री महेंद्र कुमार वर्मा कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे.

भाजपा नवडीहा मंडल ने धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली. नेतृत्व यात्रा जिला महामंत्री महेंद्र कुमार वर्मा कर रहे थे. भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगा रहे थे. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री ने कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों और महापुरुषों के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरणा देती है. नवडीहा भाजपा कार्यालय से शुरू हुई यात्रा सियाटांड़ के रास्ते गोरो होते हुए पुनः कार्यालय पहुंची. यात्रा में नवडीहा मंडल संयोजक सुधीर वर्मा, सियाटांड़ के पंसस प्रतिनिधि उमेश वर्मा, सचिन वर्मा, विनय वर्मा, दीनदयाल वर्मा, गोविंद वर्मा, मुखिया प्रतिनिधि राजू यादव, जिप सदस्य संजय हजारा, शुभम गुप्ता, मंटू तिवारी, कुलदेव वर्मा, संदीप देव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >