Gridih News : गावां. प्रखंड की पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर गांव के सरैयादह में स्थित मुंडेश्वरी पहाड़ पर चल रहे श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में बुधवार को राज्य के प्रथम सीएम बाबूलाल मरांडी पहुंचे. श्री मरांडी ने मौके पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है. ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्षेत्र का वातावरण भी आध्यात्मिक बनता है. उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और आयोजकों को बधाई दी. उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया. मौके पर राजेश शर्मा, अमरदीप निराला, मुन्ना सिंह, मनोज यादव, श्रीराम यादव, चंद्रशेखर आजाद, आनंदी यादव, बनवारी महतो, पप्पू यादव, मंटू शर्मा समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
Gridih News : यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : बाबूलाल
Gridih News : गावां के जगदीशपुर गांव के मुंडेश्वरी पहाड़ पर चल रहा रुद्र महायज्ञ

Gridih News : यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है : बाबूलाल