Giridih News :आज मधुबन आयेंगे बिहार के राज्यपाल और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री

Giridih News :सम्मेद शिखर मधुबन में आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां व केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी कर ली गयी है.

सम्मेद शिखर मधुबन में आयोजित विश्व मैत्री महोत्सव में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां व केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है. कार्यक्रम की तैयारी भी पूरी कर ली गयी है. गुरुवार को प्रशासन द्वारा अभ्यास किया गया. कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति तैयार की गयी. बताया जाता है कि झारखंड बिहार की धरोहर पारसनाथ की तलहटी मधुबन में शुक्रवार को विश्व मैत्री महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. महोत्सव का आयोजन महावीरायतन फाउंडेशन के मार्गदर्शन में गुणायतन में किया जायेगा. कार्यक्रम में देशभर के शिक्षा, साहित्य व उद्योग जगत के अलावा साधनारत साधु-संत शामिल होंगे.

कार्यक्रम को ले मधुबन में वन वे सिस्टम लागू

मधुबन में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए वन-वे सिस्टम लागू कर दिया गया है. सड़क किनारे लगे वाहनों को हटाया गया है. मधुबन मुख्य मार्ग व पहाड़ की तलहटी तक जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सरिया संतोष गुप्ता, साइबर डीएसपी आबिद खां, जीतवाहन उरांव समेत सभी अधिकारी एक्टिव हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >